खेल

TATA IPL 2024 की चैम्पियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स

Daily TIme Khabar 26 May 2024 1 min read
winner-team

TATA IPL 2024 चैम्पियन KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. KKR ने 2014 के बाद ट्रॉफी जीती है. SRH vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल चैंपियन होने का गौरव हासिल कर लिया है.

2012, 2014 और 2024 में IPL चैम्पियन बनी KKR

दूसरी बार फाइनल हारी SRH. इस सीजन KKR से खेले तीनों मैच में हारी SRH. KKR के साथ गंभीर बतौर कप्तान 2 बार और बतौर मेंटॉर 1 बार चैम्पियन बने.

आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों का लक्ष्य तैयार किया। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया।

कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर और गुरबाज अहमद की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मैच जीत लिया। कोलकाता ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और किसी भी समय पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को हावी होने नहीं दिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।

मैदान के बीच में KKR के मालिक भी अपने परिवार के साथ नज़र आये।

KKR की बैटिंग

गुरबाज 39 (32) | नारायण – 6 (2) | श्रेयस – 6° (3) सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर ने 200 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए।

आंद्रे रसल ने 2.3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया, मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए।

मैच सारांश

सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी

MI – 5
CSK – 5
KKR – 3
GT – 1
SRH – 1
DEC – 1
RR – 1

Share

Share this story

Discussion

1 Comment

  1. Aria Johnson

    Saw this happen with a friend, wish I'd known how to help sooner.‌‍‌‍‌‌‌‌‌‍‍‍‌‌‍‌‌‍‍‌‍‌‌‍‌‍‍‍‌‍‍‌‌‍‍‌‌‍‌‍‌‍‍‍‌‍‌‌‌‍‍‍‌‍‌‌‌‍‍‍‌‌‍‌‌‍‍‌‌‍‍‌‌‌‍‍‌‍‌‌‌‍‍‌‌‌‍‍‌‌‍‍‌‌‍‍‌‌‍‍‌‍‍‌‌‌‍‍‌‍‌‌‌‍‍‌‌‍‌‌‌‌‍‍‌‌‌‍‌‍‍‌‌‌‍‌‌‍‍‌‌‍‌‌‌‌‍‍‌‌‍‍‌‍‍‌‌‌‍‌‌‌‍‍‌‍‌‌‌‍‍‌‌‍‍‌

Join the conversation

Leave a Reply

Required fields are marked *. Only plain text is allowed; HTML tags are automatically removed.

Text only. HTML tags and scripts are not allowed.