Top Stories
TATA IPL 2024 की चैम्पियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्सआईपीएल अंक तालिका – 2024महिंद्रा XUV 3XOबिहार में आरटीओ कार्यालय की सूचीचैत्र नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी? जानें इस बार की तारीखबजाज ने भारत में नई बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम है ‘बजाज पल्सर N150’ और इसमें ब्लूटूथ फीचर शामिल है।भारत में वनप्लस नॉर्ड CE4 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गईबैसाखी का त्यौहार 2024TATA IPL 2024 की चैम्पियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्सआईपीएल अंक तालिका – 2024महिंद्रा XUV 3XOबिहार में आरटीओ कार्यालय की सूचीचैत्र नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी? जानें इस बार की तारीखबजाज ने भारत में नई बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम है ‘बजाज पल्सर N150’ और इसमें ब्लूटूथ फीचर शामिल है।भारत में वनप्लस नॉर्ड CE4 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गईबैसाखी का त्यौहार 2024
धर्म

चैत्र नवरात्रि 2024 कब से शुरू होगी? जानें इस बार की तारीख

Daily TIme Khabar

चैत्र नवरात्र इस साल 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्‍वरूपों की सच्‍ची श्रृद्धा और आस्‍था के साथ पूजा की जाती है। पहला नवरात्रि 9 अप्रैल को है और आखिरी नवरात्रि 17 अप्रैल को है। पहले दिन कलश स्‍थापना की जाती है और 9वें दिन कन्‍या भोज के साथ मां दुर्गा की विदाई कर दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल नवरात्रि में क्‍या होगी मां दुर्गा की सवारी और कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त।

लोगों के बीच में थोड़ा कन्‍फ्यूजन है कि इस बार का चैत्र नवरात्रि किस तारीख से शुरू होगा। यह 8 अप्रैल से आरंभ होंगे या फिर 9 अप्रैल से होंगे। पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से होगा। 9 दिनों का यह महापर्व राम नवमी के साथ 17 अप्रैल को समाप्‍त हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा का आरंभ 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात के समय 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल से होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों का महत्‍व बहुत ही खास माना जाता है। इन 9 दिनों में आद‍िशक्ति मां दुर्गा के 9 स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्‍यताओं में माना गया है कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा से जुड़ी सभी शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इसलिए इन दिनों में मां दुर्गा की संपूर्ण विधि विधान से पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन किस वाहन से होगा और कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त क्‍या है।

कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग की गणना में बताया गया है कि इस बार कलश स्‍थापना के लिए सिर्फ 50 मिनट का समय मिल रहा है। कलश स्‍थापना सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक कर सकते हैं। 4 घंटे 11 मिनट का यह मुहूर्त सामान्‍य मूहूर्त माना जा रहा है। वहीं घटस्‍थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक कुल 50 मिनट का है। इस बार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। यह सर्व कार्य सिद्धि के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।